{"_id":"639b63278552881c791652a5","slug":"the-girl-who-jumped-into-the-river-was-not-found-even-after-24-hours-khalilabad-news-gkp46103395","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नदी में कूदी युवती का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नदी में कूदी युवती का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता
विज्ञापन
राप्ती नदी में युवती की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
नदी में कूदी युवती का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता
गागुपुरवा की रहने वाली है चंचल
एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। बढ़या ठाठर स्थित राप्ती नदी में बुधवार को छलांग लगाने वाली 18 वर्षीय युवती का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की टीम नदी में तलाश करने में जुटी है।
बढ़या ठाठर ग्राम पंचायत के नागुपुरवा की रहने वाली 18 वर्षीय चंचल गुप्त पुत्री स्वर्गीय गणेश गुप्ता बुधवार दोपहर बढ़या ठाठर स्थित पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दी थी। नौलखा पुलिस चौकी के कर्मियों ने युवती की साइकिल व चप्पल बरामद करने के साथ ही गोताखोरों को नदी में उतार दिया।
युवती का पता न चलने पर पुलिस की सूचना पर बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंची और नदी में तलाश में जुट गई। एसओ रविंद्र सिंह का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है।