{"_id":"699caf0caa8409b9c2093499","slug":"the-game-of-double-ticket-during-travel-khalilabad-news-c-227-1-sdn1035-154001-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सफर में ‘डबल टिकट’ का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सफर में ‘डबल टिकट’ का खेल
Tue, 24 Feb 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बस्ती से नौगढ़ जा रहे रमेश शुक्ल बस में चढ़े। परिचालक ने बताया कि बस केवल बांसी तक जाएगी और वहीं तक का टिकट बनेगा। उनके साथ कई अन्य यात्रियों ने टिकट बनवा लिया। बांसी पहुंचने से पहले बस नौगढ़ जाने की बात कहकर परिचालक ने बांसी से नौगढ़ तक का अलग टिकट बनवा लिया। लोगों ने सुविधा सोचकर टिकट बनवा लिया, लेकिन बाद में जब उन्होंने इस पर गौर किया तो उन्हें बस्ती-नौगढ़ का किराया के तौर पर 111 रुपये के बजाए चार से आठ रुपये अतिरिक्त देने पड़ गए।
यह समस्या सिर्फ रमेश शुक्ल की नहीं है, बल्कि इन दिनों रोडवेज बसों में बस्ती से नौगढ़ तक सफर करने वाले यात्रियों के साथ आए दिन ऐसा मामला सामने आ रहा है।
डबल टिकट के खेल में उनकी जेब चुपचाप काटी जा रही है। बस्ती से नौगढ़ तक सीधे टिकट देने के बजाय दो चरणों में टिकट बनाकर परिचालक ज्यादा किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना है कि यदि शुरुआत में ही नौगढ़ तक का टिकट दिया जाए तो कुल किराया कम पड़ता है, लेकिन दो अलग-अलग टिकट बनने से किराया बढ़ जाता है।