{"_id":"6952d2ae016cfda6ef0e53a9","slug":"the-four-member-team-that-went-to-investigate-returned-empty-handed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143591-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जांच करने गई चार सदस्यीय टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जांच करने गई चार सदस्यीय टीम बैरंग लौटी
Tue, 30 Dec 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
काली जगदीशपुर में शिकायत की जांच करने पहुंची चार सदस्यीय टीम-संवाद
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम काली जगदीशपुर में सोमवार को लोकायुक्त की ओर से नामित एसडीएम के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शिकायत की जांच करने पहुंची। शिकायतकर्ता ने दो अलग- अलग तिथियों में की गई शिकायत की एक साथ जांच का हवाला देकर लिखित रूप से जांच रोकने की बात कही। टीम बगैर जांच के लौट गई।
क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी गनेश प्रसाद पुत्र ढोढ़ई ने 17 मार्च 2025 को लोकायुक्त उत्तर प्रदेश को 15 बिन्दुओं पर शिकायत की थी। पुनः 14 मई को दूसरी शिकायत 27 बिंदुओं पर की गई थी। शिकायतकर्ता ने गांव में नाली, खड़ंजा, पोखरा, आवास, इंटलाकिंग आदि कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। लोकायुक्त ने पहली शिकायत की जांच के लिए एसडीएम डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में सीओ अभय नाथ मिश्र, सहायक अभियोजन अधिकारी संदीप कुमार, सहायक अभियंता नलकूप खण्ड पंकज चौधरी को नामित किया था।
टीम सोमवार को काली जगदीशपुर स्थित परिषदीय विद्यालय पहुंची। ग्राम प्रधान श्यामदेव चौधरी और शिकायतकर्ता गनेश प्रसाद की मौजूदगी में शिकायत की जांच शुरू की गई। लेकिन, शिकायत स्पष्ट नहीं होने पर टीम असमंजस की स्थिति में रही। शिकायतकर्ता गनेश प्रसाद ने जांच टीम को लिखित रूप से बताया कि 17 मार्च 25 की शिकायत जो 15 बिंदु की है। वही केवल जांच टीम को मिली है। जबकि 14 मई 25 में की गई लोकायुक्त को 27 बिंदु की शिकायत जांच टीम को नहीं मिल पाई है। इसके लिए दोनों शिकायतें मिलने पर ही जांच हो। इसके चलते टीम को बगैर जांच के ही लौटना पड़ा। शिकायत कर्ता ने जानमाल का खतरा होने की बात कही।
विज्ञापन
0
...तो सख्ती से निपटे पुलिस
धनघटा। एसडीएम ने मौजूद चौकी प्रभारी को सख्त निर्देश दिया कि अगर शिकायतकर्ता या उसके परिवार से कोई इस मामले में विवाद करने का प्रयास करे तो उनके खिलाफ कानूनी दायरे में कठोरतम कार्रवाई करे। उन्होंने पुलिस से दो पक्षों के लोगों को चिह्नित कर शांतिभंग की कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।