{"_id":"66425b074d1a9a54830f3910","slug":"the-foundation-of-the-fight-between-mother-in-law-and-son-in-law-was-laid-two-years-ago-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-114395-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सास व दामाद के बीच हुई मारपीट की दो साल पहले पड़ी थी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सास व दामाद के बीच हुई मारपीट की दो साल पहले पड़ी थी नींव
Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार देर रात सास ने दामाद के पेट में चाकू मार दिया
- दो साल पहले सेमरी गांव में घायल ने प्रेम-विवाह किया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार को सास और दामाद के बीच हुई मारपीट की घटना सोमवार को क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। गांववालों का कहना है कि बगल के गांव मदरहिया निवासी सतीश ने दो साल पहले सेमरी गांव में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही विवाद चला आ रहा है। दो साल पहले मारपीट की नींव पड़ गई थी।
सेमरी गांव निवासी प्रीति पुत्री राजेश बगल के गांव मदरहिया निवासी सतीश दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किए थे। कुछ दिनों तक तो प्रीति पति सतीश के साथ रही। उसके बाद मायके में जाकर मां के पास रहने लगी। सतीश-प्रीति को साथ ले जाने के लिए परेशान था, लेकिन प्रीति जाने को तैयार नहीं हुई। दोनों गांवों में महज एक किलोमीटर की दूरी होने की वजह से सतीश का ससुराल आना-जाना लगा रहता था, जो प्रीति की मां सीमा और प्रीति को नागवार लगता था। जिसकी वजह से बराबर विवाद हुआ करता था। इसके बावजूद सतीश ससुराल जाना बंद नहीं किया। जिसके कारण विवाद गहराता चला गया।
रविवार को सतीश ससुराल पहुंचा तो पूर्व के दिनों की भांति उस दिन भी विवाद शुरू हो गया। बात इतना आगे तक बढ़ गया कि किसी ने सतीश के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने के बाद सतीश की हालत बिगड़ने लगी तो लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाए। जहां हालात गंभीर देख डॉक्टर ने सतीश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सतीश का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सतीश की सास सीमा समेत अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी सास को किया गिरफ्तार, गई जेल
थाना धनघटा पुलिस ने चाकू मारने के मामले में आरोपी सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा के अनिल कुमार के अगुवाई में गठित टीम ने आरोपी सीमा पत्नी राजेश राजभर निवासिनी सेमरी को घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपिता के खिलाफ 12 मई को थाना धनघटा क्षेत्र के ग्राम सेमरी खास निवासी प्रदीप राजभर पुत्र रामचन्द्र राजभर ने स्थानीय थाने में तहरीर दिया कि भाई के विवाद के दौरान उनकी सास सीमा ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वादी की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस पंजीकृत कर सोमवार को सास को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।