फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The fog stretched the sheet, the cold increased

Sant Kabir Nagar News: कोहरे ने तानी चादर, बढ़ी ठंड

Fri, 23 Dec 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The fog stretched the sheet, the cold increased
कोहरे में दुर्ग जोत चौराहे से होकर जातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : KHALILABAD
कोहरे ने तानी चादर, बढ़ी ठंड
विज्ञापन

एक सप्ताह से सुबह-शाम छा जा रहा कोहरा
संतकबीरनगर। ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक स्पताह से सुबह-शाम कोहरे के साथ ही हवा चल रही है। इससे गलन बढ़ गई है, लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। वाहनों चालकों को कोहरे में लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
दिसंबर माह समाप्ति की कगार पर है। शुक्रवार को बदले मौसम ने लोगों के लिबास बदल दिए। ठंड का एहसास हुआ तो लोगों ने आग जलाकर राहत की सांस ली। ऊनी वस्त्रों की बिक्री करने वाले दुकानदार भी ठंड बढ़ने से खुश हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार देहात क्षेत्र में भी अलाव की व्यवस्था न होने से गरीब व असहाय परेशान हैं। नगरीय क्षेत्र में जहां अलाव प्रमुख स्थानों पर जलाए जा रहे हैं। रिक्शा चालकों व अन्य गरीबों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र के करमैनी, बढ़या, मिश्रौलिया, हनुमानगंज चौराहा, ढोढ़ बाजार व नौलखा जैसे प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलाव की व्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बखिरा में अलाव के इंतजाम नहीं
बखिरा। ठंड से लोग परेशान हैं। अलाव जलने से लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है, लेकिन नगर पंचायत बखिरा में कहीं पर भी अलाव के इंतजाम नहीं है। लोगों ने जिम्मेदारों से अलाव जलवाने की मांग की है।

राजेश कुमार, शिवकुमार, नंदलाल, दयाराम, कुसुम, मालती ने कहा कि वह लोग मजदूरी कर भरण-पोषण करते हैं। ठंड की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों से इसके लिए कई बार मांग की गई, लेकिन बखिरा नगर पंचायत में किसी भी स्थान व चौराहे पर अलाव का इंतजाम नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed