फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The flute on Mohan's lips, the call of Radha's heart, colors and sweetness rain in the month of Phalguna

Sant Kabir Nagar News: मोहन के मुख पर बांसुरी राधा के मन की पुकार, फगुनवा में रंग रस-रस बरसे

Thu, 29 Jan 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The flute on Mohan's lips, the call of Radha's heart, colors and sweetness rain in the month of Phalguna
मगहर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार-संवाद
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव में बुधवार की पहली शाम लोक संस्कृति गौरव सम्मान से सम्मानित निधि श्रीवास्तव के निर्देशन में उनके ग्रुप के कलाकारों के नाम रही। अवधी होली की खूबसूरत प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही अवध की होली कार्यक्रम में दर्शक भी अवध की होली खेल राम नाम में लीन हो गए। कलाकारों को महोत्सव समिति की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ भाव नृत्य से हुई। इसके बाद कृष्ण गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया। लोक गीत ..जब फागुन रंग छमकते हो तब देख बहारे...पर कलाकारों ने भाव नृत्य प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। इसके बाद होली गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत के बोल ...मोहन के मुख पर बांसुरी राधा के मन की पुकार,,,फगुनवा में रंग रस रस बरसे। जिसको देख दर्शक झूम उठे। इसके बाद सियाराम जी की होली की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

इसमें श्रीराम सीता मां और भाइयों के साथ होली खेलते हैं। जिसके बोल थे ...होरी खेलत श्रीराम अवध में, लखन सिया ले संग.. पर कलाकारों ने खूबसूरत प्रस्तुति की। इसके बाद ...होरी खेल रहे राम सरकार, राम रंग बरस रहा, होरी खेल सिया सरकार...। कलाकारों ने ...खेले अवध में होली...गीत पर नृत्य कर लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इसके बाद ...होली खेलें रघुबीर अवध में.. गीत पर कलाकारों ने फूलों की होली खेली। मंच पर कलाकारों में निधि श्रीवास्तव, अभय सिंह, अनामिका यादव, सुप्रिया तिवारी, तान्या सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एडीएम जयप्रकाश, एएसपी संतोष कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह,अवधेश सिंह, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, सन्त केशव दास, वैद्य राम सरन दास, अहमद अली, अहमद आलम जेई, विजय त्रिपाठी, सुहेल अख्तर आदि मौजूद रहे।

मगहर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार-संवाद

मगहर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार-संवाद

मगहर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार-संवाद

मगहर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed