फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The first two hours are crucial in cybercrime cases; do not delay.

Sant Kabir Nagar News: साइबर अपराध में शुरू के दो घंटे अतिमहत्वपूर्ण, न करें देरी

Sat, 06 Dec 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The first two hours are crucial in cybercrime cases; do not delay.
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना कहा कि साइबर अपराध में पहले दो घंटे अति महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें त्वरित कार्रवाई करें। इसमें किसी भी दशा में विलंब नहीं होना चाहिए। साइबर अपराधों के प्रति शत-प्रतिशत संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई तथा तकनीकी दक्षता ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन

जिले में साइबर अपराधों की ऑनलाइन समीक्षा एसपी ने साइबर अपराध नियंत्रण, साइबर फ्रॉड, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, यूपीआई/ ओटीपी फ्रॉड जैसे अपराधों पर सतर्क निगरानी पर जोर दिया। साथ ही पीड़ित से त्वरित जानकारी प्राप्त कर 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने एवं बैंक, वॉलेट, भुगतान एप्स से समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि एनसीआरबी पोर्टल पर सही फीडिंग, प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध एवं सटीक डेटा एंट्री सुनिश्चित करें। लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की हिदायत दी।
विज्ञापन

विद्यालय, कॉलेज, बाजार एवं ग्रामीण इलाकों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए कहा। नागरिकों को 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं cybercrime.gov.in पोर्टल के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने जनपद में अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास बनाए रखने के लिये पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की अपील सभी जिम्मेदारों से की। जिले में हो रही चोरी, मोबाइल छिनैती की घटनाओं की रोकथाम एवं प्रभावी गश्त, गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कठोर कार्यवाही, गो-तस्करी की रोकथाम, जनपद के अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के लिये सतर्क निगरानी बरतने के निर्देश दिये। इस दौरान समस्त सीओ, एसओ एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारी ऑनलाइन गोष्ठी में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed