{"_id":"5741f1c54f1c1bb515690a66","slug":"the-first-rain-water-filled-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में ही सड़कों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में ही सड़कों पर भरा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 22 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर लगा पानी।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व बारिश ने गांवों में सफाई व्यवस्था की पोल खोल दिया। मौसम की पहली बारिश होते ही गांवों में जगह- जगह जल भराव हो गया है। जाम पड़ी नालियों के कारण बारिश का पानी सड़कों पर पसरा हुआ है। इससे आम राहगीरों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार की रात हुई बारिश से जहां आम लोग गर्मी से राहत की सास ले रहे है। वही बारिश के कारण गांव में जाम पड़ी नालियों का पानी आकर सड़कों में भर जाने से लोग परेशान है। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत महुली, नाथनगर और मुखलिसपुर का हाल बेहाल है। महुली कसबा के पंडित वाचस्पति द्विवेदी, शिवदास द्विवेदी, हरि प्रसाद द्विवेदी, हरिनाथ सैनी, हरिराम जयसवाल आदि ने बताया कि कसबा में ब्राह्मण टोला, दुर्गा मंदिर से करैली दास की कुटी तक, घमालू के इलेक्ट्रिक की दुकान से पुरानी मछली मंडी तक, हरिनाथ सैनी के घर के पास से हरिजन बस्ती तक तथा रामदेव जायसवाल के घर तक नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे राहगीरों को आने जाने में भारी दुश्वारिया हो रही है। इसी तरह नाथनगर चौराहे पर विधायक अलगू प्रसाद चौहान के घर के पास से लेकर सहारा इंडिया कार्यालय तक और काली मोड़ पर बारिश का पानी भरा हुआ है। मुखलिसपुर कसबा में पुलिस चौकी के पास से डांक बगला गेट के पास तक बारिस का पानी भरा हुआ है। लोगों ने नालियों की सफाई की मांग की है जिससे की पानी बह सके और सड़कों पर न पसरे।