फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The fire station is incomplete, fire will be a problem this time too

Sant Kabir Nagar News: अग्निशमन केंद्र अधूरा, इस बार भी अगलगी बनेगी आफत

Mon, 17 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The fire station is incomplete, fire will be a problem this time too
सिरसी में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र भवन।
धनघटा। सिरसी में छह वर्ष पूर्व अग्निशमन केंद्र की रखी गई आधारशिला का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जबकि निर्माण कार्य की लागत राशि को 7.20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10.05 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र के निर्माण की समयावधि मार्च 2025 में पूरी हो जाएगी लेकिन अभी 30 प्रतिशत काम बचा हुआ है। जबकि, तेज हवाएं अभी से चलने लगी हैं और कुछ दिनों बाद ही खेतों में गेहूं की फसल तैयार हो जाएगी। प्रतिवर्ष ऐसे समय में फसल में आग लगने की दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में अग्निशमन केंद्र का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

तत्कालीन प्रदेश मंत्री श्रीराम चौहान ने 2019 में अग्निशमन केंद्र भवन की आधारशिला रखी थी। शासन स्तर से 7.20 करोड़ रुपये केंद्र निर्माण के लिए स्वीकृत हुए थे। धन अवमुक्त होने के बाद कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। निर्माण की गति ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्षों के बाद भवन का चालीस प्रतिशत हिस्सा तैयार होने के बाद धन खत्म हो गया तो निर्माण कार्य ठप हो गया। समय गुजरने के साथ भवन में प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों की कीमत भी बढ़ गयी। ऐसे में भवन निर्माण में निर्धारित लागत में भवन निर्माण पूरा कर पाना असंभव हो गया।

दो वर्ष बाद केंद्र के निर्माण के लिए शासन ने दोबारा धन अवमुक्त किया। इस बीच अग्निशमन केंद्र के निर्माण की लागत 10.05 करोड़ रुपये तक स्वीकृत कर दी गई। केंद्र का निर्माण मार्च 2025 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य तीस प्रतिशत शेष होने की वजह से कार्य पूर्ण कराना कार्यदायी संस्था के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed