{"_id":"679a6d475976e729da0d6361","slug":"the-father-was-present-during-the-removal-of-the-dead-body-but-did-not-come-before-the-police-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127752-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शव निकाले जाने के दाैरान मौजूद था पिता, नहीं आया पुलिस के सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शव निकाले जाने के दाैरान मौजूद था पिता, नहीं आया पुलिस के सामने
Wed, 29 Jan 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। गोरखपुर जनपद के सहजनवा थानाक्षेत्र के ग्राम समधिया से बेलहरकला थानाक्षेत्र के बेलहरखुर्द स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए निकले पेंट-पाॅलिश का काम करने वाले 32 वर्षीय युवक की बखिरा नगर पंचायत स्थित अमरडोभा के एक गहरे पोखरे में चले जाने से मौत हो गई थी।
उसका शव पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। शव निकालते वक्त मृतक का पिता रामदीन भी पोखरे के पास मौजूद था, लेकिन पुलिस को इस बात की जानकारी ही नहीं दी कि डूबने वाला उसका पुत्र है।
मृतक के पिता रामदीन के अनुसार उसे किसी ने फोन से बेटे के पोखरे में डूबने की सूचना दी थी। जानकारी मिलने पर वह बाइक को खोजते हुए आया था व मैकेनिक से बाइक की जानकारी ली। रामदीन ने बताया कि मंगलवार को पुलिस जब पोखरे से शव को निकलवाने का प्रयास कर रही थी तो उस समय वह भी पोखरे के पास मौजूद था। एसओ लाल बिहारी निषाद ने बताया कि पोखरे की निकट मौजूद भीड़ को हटाया गया था। रामदीन को भी हटाया गया था, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि यह मृतक श्याम यादव का पिता है। बाद में जब रामदीन ने पुष्टि करते हुए बताया कि वह भी पोखरे के निकट शव निकालते समय मौजूद था। गौरतलब है कि जब भीड़ में रामदीन मौजूद था, तो उसने पुलिस को अपनी मौजूदगी की सूचना क्यों नहीं दी। रामदीन को घटनास्थल की जानकारी देने वाला व्यक्ति आखिरकार कौन था। ससुराल के लिए चला व्यक्ति बखिरा में किस मकसद से रुका। रुकने के दौरान मोटरसाइकिल बनवाते समय आखिर उसके साथ क्या हुआ कि वह सबको गाली देते हुए दौड़ने लगा और पोखरे में कैसे पहुंच गया? यह पुलिस जांच का विषय है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। एसओ लाल बिहारी निषाद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।