फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The farmer injured in the accident died during treatment

Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Tue, 01 Apr 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 01 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The farmer injured in the accident died during treatment
धनघटा। क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर शनिचरा बाजार में सड़क हादसे में घायल किसान मंगलवार के दोपहर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बैडारी गांव निवासी 45 वर्षीय शकील पुत्र बरसाती सोमवार के दोपहर घर से बाइक द्वारा धनघटा जा रहे थे। जब वह मुठही कला चौराहे पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे शकील सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय आई बाइक शकील के शरीर से होकर निकल गई। जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई। घायल अवस्था में शकील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल से भी उनका मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया और गोरखपुर से लखनऊ रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को शकील की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed