{"_id":"692c9863170d6c43d40cfa47","slug":"the-family-members-had-gone-to-a-wedding-thieves-stole-their-belongings-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142076-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिवार के लोग गए थे शादी में, सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिवार के लोग गए थे शादी में, सामान उठा ले गए चोर
Mon, 01 Dec 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
दुलहापार में चोरी के घटना की सीसीटीवी जांच करते पुलिस कर्मी-संवाद
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग के बगल दुलहापार गांव में शनिवार की रात में घर में चोरी हो गई। परिवार के लोग शादी में गए थे। खबर लिखे जाने तक गृह स्वामी ने न तो पुलिस को लिखित सूचना दी है और न ही पुलिस को चोरी का कोई साक्ष्य मिल पा रहा है।
धनघटा थाने के दुलहापार गांव के जाहिद का कहना है कि वह शनिवार की शाम लगभग 4 बजे पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल हाेने गए थे। घर पर कोई नहीं था। रविवार सुबह आया तो देखे घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने जब अपने घर की जांच पड़ताल की तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को मौखिक सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गृह स्वामी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। घर पर केवल एक एलईडी टूटा मिला है। पीडि़त ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ जेपी दुबे ने कहा कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर जांच की जा रही है।