फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The example of presenting constable human

कांस्टेबल मानवी ने पेश की मिसाल

Fri, 29 Mar 2019 11:51 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 29 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
The example of presenting constable human
कांस्टेबल मानवी ने पेश की मिसाल - फोटो : अमर उजाला
हैंसर(संतकबीरनगर)। बुजुर्गों के अपमान की प्राय: मिलती खबरों के बीच शुक्रवार को एक अच्छी खबर मिली। सड़क के किनारे धूप में भूख-प्यास से तड़प रही वृद्घा को धनघटा थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल ने न सिर्फ भोजन कराया, बल्कि अपने पास से किराया देकर घर भी भेजा। महिला कांस्टेबल के इस कार्य की आम लोगों के साथ-साथ एसपी ने तारीफ की है।
विज्ञापन

कांस्टेबल मानवी सिंह दोपहर में धनघटा चौक से थाने की तरफ आ रही थीं। पंजाब नैशनल बैंक के पास करीब 75 वर्षीय गरीब बुजुर्ग महिला सड़क के किनारे कड़ी धूप में बैठी हुई थी। उस रास्ते से आने-जाने तमाम लोगों की नजर वृद्घा पर पड़ तो रही थी, लेकिन वहां बैठने का कारण पूछने या मदद की बजाय लोग बचकर निकल रहे थे। सिपाही मानवी सिंह वृद्घा के पास पहुंची और वहां बैठने की वजह पूछी। वृद्धा ने बताया कि उसका नाम प्रभावती है और वह बकौली गांव की रहने वाली हैं। बैंक से रुपये निकालने आई थीं, लेकिन रुपये नहीं मिला। भूख लगी है, लेकिन उसके पास एक भी रुपया नहीं है। 
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की व्यथा से द्रवित मानवी हाथ पकड़कर उसे धीरे-धीरे अपने साथ थाने पर ले गईं और मेस में ले जाकर भोजन कराया। भूख-प्यास शांत होने पर महिला घर जाने लगी तो मानवी ने उसे अपने पास से किराए के लिए भी कुछ रुपये दिया। सिपाही मानवी सिंह के इस नेक कार्य की एसओ रणधीर मिश्र ने तारीफ करते हुए एसपी को इसकी जानकारी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि महिला कांस्टेबल मानवी सिंह ने ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन भी किया। सभी पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार करना चाहिए जिससे कि समाज में पुलिस के प्रति अच्छी धारणा बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed