{"_id":"6ab40f8bfae1b6e91f04cadc","slug":"the-double-engine-government-will-not-let-the-poor-be-deprived-of-medical-treatment-due-to-a-lack-of-money-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157796-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गरीब को पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं होने देगी डबल इंजन सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गरीब को पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं होने देगी डबल इंजन सरकार
विज्ञापन
महुली। उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश को टीबी मुक्त बनाया जाए। इसी कड़ी में मरीजों को मुफ्त इलाज के साथ-साथ पोषण सहायता भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीब को पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं होने नहीं देगी।
उप मुख्यमंत्री बुधवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम शिवबखरी में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की। कुल 11 मरीजों में पोषण पोटली में प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री, चना, मूंगफली, गुड़ और अन्य पौष्टिक पदार्थ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार टीबी मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद संवेदनशील है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार नए सीएचसी और पीएचसी का निर्माण कराया जा रहा है ताकि गांव के लोगों को इलाज के लिए शहर न जाना पड़े।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिसकर्मी
डिप्टी सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के प्रमुख मार्गों और प्रवेश द्वारों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
बड़े वाहनों से पौली में लगा जाम
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से लौटने के बाद बुधवार को रामजानकी मार्ग पौली में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।