फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The doctor did not accept the hospital's CT scan, CMS sought answers

Sant Kabir Nagar News: अस्पताल के सीटी स्कैन को डॉक्टर ने नहीं माना, सीएमएस ने मांगा जवाब

Wed, 14 Feb 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
The doctor did not accept the hospital's CT scan, CMS sought answers
- मरीज ने बाहर से कराया सिटी स्कैन
विज्ञापन

- सीएमएस ने पैथाेलॉजी संचालक से मरीज के दो हजार रुपये वापस कराए
- जिला अस्पताल के इमरजेंसी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने मरीज को जिला अस्पताल से कराए गए सिटी स्कैन को नहीं माना और बाहर से कराया। सूचना मिलने पर सीएमएस ने चिकित्सक को फटकार लगाई और मरीज के दो हजार रुपये वापस कराए। साथ ही डॉक्टर को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
शनिवार को महुली क्षेत्र के रहने वाले नंदलाल के सिर में चोट लगी थी। जिसका सिटी स्कैन कराने के लिए जिला अस्पताल के ओपीडी के चिकित्सक ने लिखा था। इसके बाद उसका सिटी स्कैन हुआ और नंदलाल चिकित्सक को दिखा नहीं पाया। उसने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक को दिखाया। डॉक्टर ने सिटी स्कैन को मानने से इन्कार कर दिया। नंदलाल को बाहर से सिटी स्कैन कराने को कहा और एक सेंटर पर भेज दिया।
विज्ञापन

मरीज बाहर गया और दो हजार रुपये खर्च कर सिटी स्कैन कराया। इसके बाद मरीज के साथ आए वाल्मिकी ने इसकी शिकायत सीएमएस से की। मौके पर सीएमएस पहुंचे और पूछताछ की तो पता चला कि सिटी स्कैन बाहर से कराया गया है। जिस पर सीएमएस भड़क गए और इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक को फटकार लगाई। निजी पैथोलॉजी संचालक को बुलाकर मरीज को दो हजार रुपये वापस कराया। पैथालॉजी संचालक को चेतावनी दी कि अगर इमरजेंसी से कोई भी मरीज ले गए तो पैथोलॉजी बंद करा दिया जाएगा। इसके बाद सीएमएस ने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक को नोटिस जारी किया है और तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में 24 घंटे सिटी स्कैन, खून जांच आदि की सुविधा है, मरीज बाहर से जांच न कराएं। अगर कोई चिकित्सक कहता है तो उसकी सूचना दें। वैसे इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक को नोटिस दिया गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed