{"_id":"68a0cc987e6811aaee07405e","slug":"the-dhaba-operator-and-his-son-were-stabbed-by-miscreants-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-137066-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ढाबा संचालक और उसके बेटे को मनबढ़ों ने मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ढाबा संचालक और उसके बेटे को मनबढ़ों ने मारा चाकू
Sat, 16 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मीरगंज में शुक्रवार की रात मनबढ़ों ने एक ढाबा संचालक पर हमला कर दिया जिससे उसके गाल पर चोट लगी। पिता को बचाने की कोशिश में ढाबा संचालक के बेटे को भी हाथ में चाकू से चोट आई। बाद में दोनों पक्षों से आपस में समझौता कर लिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर मीरगंज स्थित ढाबे पर शुक्रवार की शाम 7 बजे के करीब में पांच युवक खाना खाने के लिए आए थे। इसी दौरान पंखा चलाने को लेकर विवाद हो गया। पंखा धीरे चलने को लेकर ढाबा संचालक को मनबढ़ों ने गाली दे दी। जब ढाबा संचालक ने प्रतिरोध किया तो वह इसको लेकर काफी आक्रोशित हो गए और मारपीट पर आमादा हो गए। इसी दौरान उन युवकों में से एक ने चाकू निकाल लिया और ढाबा संचालक पर हमला बोल दिया।
ढाबा संचालक के बेटे ने पिता पर चाकू से हमला होते देखकर बीच में अपना हाथ लगा दिया। इससे चाकू उसके हाथ पर लग गया। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।