{"_id":"68f135cf1347372c5f027978","slug":"the-decision-of-privatization-is-not-acceptable-under-any-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139973-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजीकरण का फैसला किसी दशा में स्वीकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजीकरण का फैसला किसी दशा में स्वीकार नहीं
Thu, 16 Oct 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
- फोटो : कलेक्ट्रेट में सांकेतिक जिलाधिकारी के तौर पर पीड़ित की सुनवाई करती छात्रा हर्षिता तिवारी व बगल मौजूद डीएम कुमार हर्ष।
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण उपभोक्ताओं व कर्मियों के हित में नहीं है। ऐसे में इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर अमित सिंह ने पॉवर कारपोरेशन का शीर्ष प्रबंधन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के साथ ही पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत सभी बड़े शहरों के निजीकरण की रूपरेखा तैयार कर रहा है। यह निजी घरानों के साथ मिली भगत है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी सूरज प्रजापति ने कहा कि अत्यंत दुर्भाग्य की बात है कि जहां एक ओर विद्युत अभियंता दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी में लगे हैं वहीं दूसरी ओर पावर कॉरपोरेशन का शीर्ष प्रबंधन पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के साथ पश्चिमांचल और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत आने वाले बड़े शहरों के निजीकरण की तैयारी में है और उनका प्रशासनिक ढांचा मनमाने ढंग से बदलने का आदेश जारी कर रहा है।
विज्ञापन
धरना में अशोक कुमार, आशीष कुमार, दिलीप सिंह, दिलीप मौर्य, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, मनीष मिश्रा, धीरेंद्र यादव, उमेश चौधरी, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, प्रदुम्न कुमार, अशोक कुमार, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।