फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The deception of the public, non-Congress governments

जनता से गैर कांग्रेसी सरकारों ने किया धोखा 

Fri, 26 Aug 2016 11:39 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 26 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The deception of the public, non-Congress governments
मेंहदावल में मंचासीन नेता। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने मेंहदावल के  जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज के परिसर में ‘27 साल यूपी बेहाल’ रथ यात्रा  के क्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 27 वर्षों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न आने के कारण सपा, बसपा, भाजपा जैसे दलों ने उत्तर प्रदेश की आवाम को ठगने का कार्य किया है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि विकास  के नाम पर प्रदेश की जनता का दोहन हुआ है। अपराध का बोलबाला, गुंडाराज की स्थापना, भय, भूख, भ्रष्ट्राचार ने प्रदेश के विकास को अवरूद्ध कर दिया है। हालात आज यह हैं कि एक तरफ केंद्र की सरकार जुबानी विकास की गंगा बहा रही है तो  दूसरी तरफ प्रदेश की अखिलेश सरकार प्रदेश की जनता को बिजली समस्या, सिंचाई के साधन, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर फेल साबित हुई है। अल्पसंख्यक समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है तो वहीं अन्य तबकों का भी शोषण हो रहा है। सूबे की सरकार अपराधियों को संरक्षण देकर जनता के बीच झूठी उपलब्धियां गिना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सर्वसमाज के हित में हमेशा फैसला किया है, पर गैर कांग्रेसी सरकारों ने  प्रदेश के विकास को अवरुद्ध कर अपनी कुर्सी सलामत रखने की नीयत से जनता के साथ विश्वासघात करने का कार्य किया है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनकरी, सिंचाई  के साधन, खाद -बीज, जैसे संसाधन से जूझ रही प्रदेश की जनता झूठे वादे कर दगा देने वाली प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर कांग्रेस के पक्ष मे लामबंद हो रही है। 
विज्ञापन


27 वर्षों से गैर कांग्रेसी राजनीतिक दलों के  लुभावने वादों पर सत्ता की चाभी सौैपने वाली उत्तर प्रदेश की जनता सबकुछ  समझ चुकी है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों  के खातों में 15-15 लाख रुपये भेजने का वादा करने वाली केंद्र सरकार  ने लोगों का मजाक उड़ाने का कार्य किया है। केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार ने एक भी चुनावी वादा पूरा नही कर पाई। महंगाई चरम पर पहुंच गई। आम जनता की थाली से दाल गायब हो गई। देश के प्रधानमंत्री महंगे सूट पहनकर अमेरिका दौरा करते हैं और उसे नीलाम कराकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर देश की जनता महंगाई से निजात के लिए केंद्र सरकार की तरफ देख रही है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अध्यक्ष पीएल पुनिया व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की जनता गैर कांग्रेसी सरकारों के कार्यों से त्रस्त है। पीएम मोदी जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहे। कांग्रेस की सरकारों ने जहां देश व प्रदेश में विकास का खाका खींचने का कार्य किया, सर्वसमाज के हित में महत्वाकांक्षी  योजनाएं चलाईं वहीं सपा, बसपा व भाजपा की सरकारों ने प्रदेश को विकास के मुहाने पर ले जाने की जगह स्वयं के विकास पर ध्यान दिया। योजनाओं  में भ्रष्टाचार बढ़ा है। इससे पूर्व मेंहदावल पहुंची रथ यात्रा का स्वागत कांग्रेस  जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed