फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The danger of erosion increased on Gaighat southern village

गायघाट दक्षिणी गांव पर कटान का खतरा बढ़ा

Thu, 01 Jul 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The danger of erosion increased on Gaighat southern village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। जल स्तर कम होने के बाद घाघरा नदी ने कटान करना तेज कर दिया है। कटान तो तुर्कवलिया नायक से शुरू हुआ है, लेकिन गायघाट दक्षिणी गांव के करीब नदी कटान करते 10 घरों को अपने में समाहित करने को आतुर है।

घाघरा नदी की कटान से पिछले साल 13 लोगों का मकान नदी की धारा में विलीन हो गया था। जिनका आशियाना नदी में चला गया था वह लोग आज भी एमबीडी बांध पर गुजर करने को विवश हैं। इस साल भी नदी ने उसी स्थान पर कटान तेज कर दिया है। प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू निषाद का कहना है कि इस समय कटान करते हुए नदी बालेंद्र उर्फ पप्पू निषाद, पारस, सुभाष, प्रेमकुमार, त्रिलोकी, रामदुलारे, मनोज, विनोद, वृंदावन, किशन के मकान से महज 20 से 25 मीटर की दूरी पर नदी कटान कर रही है। कटान को देख लोग अपने घरों से सामान उठाकर दूसरे के घरों पर रखना शुरू कर दिया है। गांव वालों का कहना है कि इस साल नदी जितना तेजी के साथ कटान कर रही है उससे प्रतीत होता है कि 300 घरों वाले गांव गायघाट दक्षिणी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। प्रधान का कहना है कि जिनका मकान पिछले वर्ष कट गया था वह लोग आज भी बंधे पर रहने को विवश है। एसडीएम योगश्वर सिंह का कहना है कि तिघरा में स्थित इंटर कॉलेज में अस्थाई बाढ़ से पीड़ित लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। कटान हो या नदी का जल स्तर सब पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed