{"_id":"0fefb9b03bbab60f65e51a50600150fb","slug":"the-controversy-over-the-procession-dance-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में नाचने को लेकर विवाद,दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में नाचने को लेकर विवाद,दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बघौली निवासी विनोद पुत्र बाबू लाल की बारात बुधवार की शाम को मेंहदावल क्षेत्र के बलुआ गांव जाने के लिए निकली। रछहर निकलते समय महिलाएं और युवतियां बैंड बाजे पर नाच गा रही थी।
काली मंदिर के पास नाचते समय बनकटिया गांव के कुछ युवक भीड़ में शामिल हो गए और महिलाओ के साथ नाचने लगे।
महिलाओं के साथ अश्लीलता करके नाचने से विरोध करने पर युवकों ने बारातियों से मारपीट पर आमदा हो गए। उसी दौरान एक युवक ने फोन करके अपने गांव से जीप से कुछ युवकों को हाकी,डंडे के साथ बुला लिया।
हमलावर बघौली गांव में घुस उत्पात करने लगे और विरोध करने पर बाराती अजय गुप्ता और बबलू गुप्ता को मारपीट कर घायल कर दिए।
इसके अलावा दूल्हे की गाड़ी पर डंडा फटक कर क्षतिग्रस्त कर दिए। उसी बीच बालूशासन चौराहे पर मौजूद कुछ लोग वहां पहुंच गए,तब जाकर हमलावर भागे जरुर,लेकिन उनकी जीप मौके पर ही छूट गई।
विज्ञापन
बाद में पहुंची पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया। इसके पूर्व ही बारात वहां से बलुआ गांव के लिए जा चुकी थी।