फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The condition of the injured constable is critical

Sant Kabir Nagar News: गोली से घायल सिपाही की हालत नाजुक

Thu, 06 Apr 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The condition of the injured constable is critical
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया में विवाद में सैन्यकर्मी ने अपने सिपाही साढू को गोली मार दी थी। घायल सिपाही का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी आगे नही बढ़ पाई है। आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के रक्शा कोल निवासी सिपाही अमित यादव और उनके साढू तथा कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया निवासी सैन्यकर्मी सुरेंद्र यादव के बीच पारिवारिक विवाद है। आरोप है कि उसी विवाद की वजह से सैन्य कर्मी सुरेंद्र ने अपने साढू अमित यादव को सोमवार की देर शाम गोली मार दी थी। गोली अमित के पेट में बाई तरफ लगी है। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पीड़ित भाई प्रिंस यादव ने सैन्य कर्मी सुरेंद्र यादव समेत दो के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। प्रिंस यादव ने बताया कि गोली से घायल भाई की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि पुलिस अभी तक आरोपी सैन्य कर्मी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। घायल सिपाही के स्वस्थ होने पर बयान दर्ज किया जाएगा। उसके बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed