{"_id":"690e42d2d95f25b11c0b0867","slug":"the-commissioner-held-a-meeting-in-babhani-and-listened-to-the-problems-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140898-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कमिश्नर ने बभनी में लगाई चौपाल, सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कमिश्नर ने बभनी में लगाई चौपाल, सुनीं समस्याएं
Sat, 08 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बेलहर के बभनी मेंं कमिश्नर ने चोपाल में सुनी समस्या-स्रोत सूचना
बेलहर। कमिश्नर अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बेलहर कला विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कमिश्नर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
गांव की समस्या, गांव में समाधान के सिद्धांत पर विभिन्न अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित योजनाओं को गांव में लागू किए जाने के संबंध में कमिश्नर ने निर्देश दिया। चौपाल के माध्यम सें बेसिक शिक्षा, मिशन शक्ति, गांव में विकास, घरौनी, राशन कार्ड, आवास सहित गांव सें जुड़े विकास कार्यों पर कमिश्नर ने ग्रामीणों सें सीधा संवाद किया। कमिश्नर ने एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि वरासत का कार्य निर्धारित समयावधि में कर दिया जाए। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटवाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। चौपाल में विकास एवं राजस्व संबंधित मामलों की समीक्षा और चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा एवं राज्य वित्त के कार्यों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन, राशन कार्ड आदि की समीक्षा की। चौपाल में संंबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा आवास, शौचालय, पेंशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और उपस्थित ग्रामीणों से उनका पक्ष जाना गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, एसडीएम संजीव राय, सीअेा सर्वदमन सिंह, तहसीलदार अल्पिका वर्मा, बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्य आदि मौजूद रहे।