फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The clouds and dew drops increased the chill...the sun did not come out.

Sant Kabir Nagar News: बदली और ओस की बूंदों ने बढ़ाई ठंड...नहीं निकली धूप

Sun, 04 Jan 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The clouds and dew drops increased the chill...the sun did not come out.
ठंड में अलाव सेंकते लोग-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को सुबह से ही बदली छाई रही। इसके साथ ही ओस की बूंदों ने ठंड बढ़ा दी। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिससे ठंड बढ़ गई। जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। दफ्तरों व स्कूलों में छुट्टी के कारण लोग देर से जगे और घरों में ही कैद रहे। जो लोग निकले वह लोग ठंड से परेशान रहे और अलाव के सहारे हो गए। बाजारों व कस्बाें में काफी कम लोग निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से लोग ठंड से थोड़ी राहत में थे, लेकिन शनिवार को फिर मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर सूर्य बादलों की ओट में छिपे रहे। ऐसे में लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। इसके साथ ही सुबह से ही ओस की बूंदें गिरती रहीं। जिससे ठंड में इजाफा हो गया। सुबह 10 बजे तक दुकानों के शटर नहीं खुले।
विज्ञापन

शनिवार को छुट्टी होने से काफी कम लोग बाहर निकले। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर आए वह लोग कुछ दूर चलने के बाद जहां पर अलाव दिखा वहीं ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए। शाम होने के बाद अधिकतर लोग घर लौट गए। ठंड बढ़ने से गरीब व मजदूर तबके के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इधर पालिका प्रशासन ने शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि 40 से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। शहर में दो स्थानों पर रैन बसेरा सक्रिय है, जहां पर निराश्रित व बाहर से आने वालों के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मौसम में बदलाव हो रहा है। अभी तीन से चार दिन लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। यदि बहुत जरूरी न हो तो लोग घरों में ही रहे। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या

ठंड में अलाव सेंकते लोग-संवाद

ठंड में अलाव सेंकते लोग-संवाद

ठंड में अलाव सेंकते लोग-संवाद

ठंड में अलाव सेंकते लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed