फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The city is being given an attractive look, colorful fringes are being seen

Sant Kabir Nagar News: शहर को दिया जा रहा आकर्षक लुक, लग रही रंग-बिरंगी झालर

Fri, 21 Jun 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
The city is being given an attractive look, colorful fringes are being seen
- मेंहदावल बाईपास से नूर मस्जिद तक लाइट लगाने का कार्य शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेफ सिटी के तहत शहर को आकर्षक लुक देने की पहल हुई शुरू हो गई है। इसके तहत मेंहदावल बाईपास से नूर मस्जिद तक सड़क के डिवाडर पर लगे पोल पर रंग-बिरंगे झालर लगाने का कार्य शुरू किया गया है, जो रात में आकर्षण का केंद्र बना है। साथ ही शहर को जगमगाने की तैयारी नगर पालिका प्रशासन कर रहा है।
सेफ सिटी के तहत शहर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य होना है। यह कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच नगर पालिका प्रशासन ने शहर को आकर्षक लुक देने का कार्य शुरू करा दिया है। मेंहदावल बाईपास से शहर में प्रवेश करते ही लोगों को रंग-बिरंगी झालर आकर्षित करेंगी। वर्तमान समय में मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक होते हुए नूर मस्जिद तक डिवाइडर के बीच में लगे पोल पर झालर लगाई जा रही हैं। शाम के समय यह लाइटें लोगों को लुभा रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी पोल पर रंग-बिरंगी लाइट लगाने की योजना है। इसके बाद शहर रोशनी से जगमगाता दिखेगा। शहर के दोनों पटरियों पर नीम आदि के पौधे लगाने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को आकर्षक लुक देेने के लिए डिवाइडर पर लगे पोल पर रंग-बिरंगी झालर लगाई जा रही हैं। साथ ही जल्द शहर में अन्य इलाकों में भी आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed