{"_id":"6a591c4f79682f8bd90d5396","slug":"the-circle-officer-co-visited-the-tameshwarnath-temple-to-take-stock-of-the-preparations-for-the-month-of-shravan-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153920-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: श्रावण मास की तैयारियों का जायजा लेने तामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: श्रावण मास की तैयारियों का जायजा लेने तामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे सीओ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आगामी श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय ने कोतवाल जय प्रकाश दूबे के साथ तामेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों तथा प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली और पुलिस व मंदिर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।