{"_id":"6a2489093d486db54e0cd4a4","slug":"the-chairman-inspected-the-beautification-work-at-tilathi-pond-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151731-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तिलाठी पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का चेयरमैन ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तिलाठी पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का चेयरमैन ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
तिघरा। नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के मोहल्ला तिलाठी के मां काली मंदिर के पोखरे के सुंदरीकरण का चेयरमैन मोहम्मद आमिर अंसारी ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन ने साफ-सफाई का जायजा लिया और नाली के टेटे स्लैब की मरम्मत कराने तथा श्रीराम के घर से काली मंदिर तक सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
वार्ड-पांच के मोहल्ला तिलाठी में मां काली मंदिर के पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य एक वर्ष से ठप है। इधर पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया। सुंदरीकरण कार्य की गुणवत्ता व प्रगति का चेयरमैन मोहम्मद आमिर अंसारी ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही चेयरमैन ने मोहल्ले के साफ सफाई का भी जायजा लिया। इस दौरान मोहल्ले वासियों ने पोखरे के पास बने नाली के टूटे स्लैब की तरफ चेयरमैन का ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान सभासद राजेश गुप्ता, दिगन्त श्रीवास्तव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, दिवस श्रीवास्तव, दयाराम, श्रीराम व अन्य उपस्थित रहे। संवाद