फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Central team of ODF declared villages will investigate

ओडीएफ घोषित गांवों की केंद्रीय टीम करेगी पड़ताल

Tue, 20 Nov 2018 11:40 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Tue, 20 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
The Central team of ODF declared villages will investigate
ओडीएफ घोषित गांवों की केंद्रीय टीम करेगी पड़ताल - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जिले में इस वर्ष छह जून से पहले ओडीएफ घोषित हो चुके गांवों की केंद्रीय टीम जांच करेगी। इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायतों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों को भी जांच से पहले गांव में निगरानी करने को कहा गया है। 
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के 2.34 लाख घरों में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। सभी 794 ग्राम पंचायतों के 1605 राजस्व गांवों में इसके लिए अभियान चल रहा है। पंचायतीराज विभाग ने सभी 794 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने के लिए प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। यह दीगर है कि अब भी तमाम गांवों में शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। उधर, नेशनल एनुअल रुरल सेंपल सर्वे  की टीम छह जून से पहले ओडीएफ घोषित गांवों का दौरा कर हकीकत जानेगी। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि केंद्रीय सर्वे टीम के नवंबर में ही आने की संभावना है। टीम छह जून से पहले ओडीएफ बने गांवों में जाएगी। इसे देखते हुए सभी एडीओ पंचायत को जरूरी तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य परिवारों की संख्या, बने शौचालयों की संख्या, शौचालयों की वर्तमान हालत, खुले में शौच जाने वालों की संख्या, शौचालय निर्माण के बाद भी उनका उपयोग नहीं करने का कारण आदि से संबंधित आंकड़े एकत्रित करेगी। टीम ग्रामीणों तथा अफसरों से भी इस विषय में जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed