फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The central team knew the reality of the development of the village

केंद्रीय टीम ने जानी गांव के विकास की हकीकत

Wed, 31 Aug 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
The central team knew the reality of the development of the village
मोलनापुर मे निरीक्षण करती केंद्रीय टीम। - फोटो : KHALILABAD
केंद्रीय टीम ने जानी गांव के विकास की हकीकत
विज्ञापन

-जांच के लिए नेशनल लेबल मॉनिटिंग टीम मोलनापुर पहुंची
धनघटा। नेशनल लेबल मॉनिटिंग की दो सदस्यीय टीम बुधवार को नाथनगर ब्लॉक के मोलनापुर पहुंची। वित्तीय वर्ष वार कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया। इस दौरान अमृत सरोवर पोखरा का निरीक्षण किया। टीम ने विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता व शिथिलता पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

नेशनल मॉनिटिंग टीम (एनएलएम) में शामिल धर्म कुमार और जितेंद्र कुमार नाथनगर ब्लॉक के मोलनापुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। विभिन योजनाओं के लाभार्थियों के साथ चौपाल लगाई। पीएम आवास, शौचालय, मनरेगा मजदूरी, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, सौभाग्य विद्युत योजना, जॉबकार्ड सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। पीएम आवास लाभार्थी झिनकाई देवी से तीनों किस्त में मिले धन की जानकारी ली। मजदूरी भुगतान बारे में पूछताछ भी की। इस योजना में लाभार्थी द्वारा किसी तरह का धनदोहन होने से साफ इंकार किया गया। टीम द्वारा मनरेगा कार्य में यांत्रिक मशीन प्रयोग करने के सवाल पर श्रमिकों ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि गांव में इसका उपयोग कभी नहीं किया गया है। उन्होंने सचिव मंजुषा देवी से वित्त और मनरेगा के कन्वर्जन के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी ली। मौके पर वित्तीय वर्ष 2018 से 2022 तक के पीएम आवास योजना के तहत वेटिंग में शामिल छूटे लाभार्थियों के आंकडे़ की जानकारी ली। मौके पर ग्राम पंचायत के सातों रजिस्टर को देखा। जॉबकार्ड धारकों की संख्या के साथ उन्हें काम मिलने के बारे में पूछताछ की। एपीओ ऋषि सिंह से जॉबकार्ड आवेदन के संबंध पूछताछ की। 6 लाख 74 हजार की लागत से बने अमृत सरोवर निर्माण कार्य को देखा। टेक्निकल जानकारी भी ली। मनरेगा मजदूर शांति, गीता, सुनीता आदि से मिलने वाली मजदूरी की जानकारी हासिल की। टीम ने साफ लहजे में कहा कि ऑनलाइन सिस्टम देखकर नहीं बल्कि ऑफ लाइन मौजूद अभिलेखों के आधार पर ही उनके द्वारा जांच की जाती है। इस मौके पर बीडीओ अशोक कुमार श्रीवास्तव, एपीओ ऋषि सिंह, प्रधान राजन सिंह, सचिव मंजुषा देवी, शिव प्रकाश सिंह, रोजगार सेवक विजय कुमार, टीए सुनील चौधरी, ब्लाक टीए संजय पाण्डेय, अजय लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed