{"_id":"668edd2b3afc63ab9b040814","slug":"the-case-will-be-closed-send-rs-15000-to-the-account-khalilabad-news-c-7-1-gkp1041-616762-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: केस रफादफा हो जाएगा... 15 हजार खाते में भेज दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: केस रफादफा हो जाएगा... 15 हजार खाते में भेज दो
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर निवासी युवक बना साइबर ठगों का निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर।
जालसाज लोगों को ठगने का रोज नया-नया तरीका अपना रहे हैं और लोग फंस कर अपनी पूंजी गंवा भी दे रहे हैं। इस बार एक नया मामला सामने आया है त्रिलोकपुर थाना के नगर पंचायत बिस्कोहर से। पुलिसवाला बनकर जालसाज ने एक युवक को फोेन किया और लड़की से फोन कर गंदी बात करने का आरोप लगाते हुए उसे केस से बचाने के एवज में 15 हजार रुपये वसूल लिए। बाद में ठगे जाने का पता चलने पर युवक ने क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर निवासी नल्ली विक्रेता एक युवक के मोबाइल फोन पर एक कॉल आयी। फोन करने वाले ने खुद को पुलिसवाला बताया। उसने युवक से कहा कि जो सिमकार्ड वह इस्तेमाल कर रहा है वह एक लड़की के नाम से है। तुम इसे क्यों चला रहे हो। जिस लड़की के नाम से सिम है उसने तुम्हारे खिलाफ शिकायत की है कि तुम उसके पास गंदे-गंदे मैसेज भेजते हो। युवक ने कथित पुलिस वाले से कहा कि यह सिम उसकी बहन के नाम से है। इतना सुनते ही कथित पुलिसकर्मी ने युवक को गाली देनी शुरू कर दी और जेल में डाल देने की धमकी दी। पुलिसवाले ने कहा कि इस केस से बचना चाहते हो तो कुछ पैसों का इंतजाम करो। मामला यहीं रफादफा हो जाएगा।
इस कॉल के बाद बुरी तरह डरे युवक ने कहीं से साढ़े 15 हजार रुपये का इंतजाम कर पुलिसवाले के बताए फोन पे नंबर पर ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद फर्जी पुलिसवाले ने 35 हजार रुपये की और डिमांड की। युवक अभी सोच विचार कर ही रहा था तभी उसके मोहल्ले के कुछ लोग पहुंच गए और कथित पुलिसवाले का फोन न उठाने की बात कह कर डायल 1930 पर कॉल करके अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार सुबह पीड़ित युवक ने क्राइम ब्रांच सिद्धार्थनगर पहुंचकर वहां भी अपनी रिपोर्ट दर्ज करायी।