फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The cart and pavement vendors have not shifted, causing problems for the city residents.

Sant Kabir Nagar News: शिफ्ट नहीं हुए ठेला व पटरी दुकानदार, परेशानी झेल रहे शहरवासी

Wed, 03 Dec 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The cart and pavement vendors have not shifted, causing problems for the city residents.
शुगर मिल चौराहे के पास बना वेंडर जोन-संवाद
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज तक वेंडर जोन का निर्माण कराया है। इसके तहत दोनों पटरियों पर पिलर लगाने के साथ ही बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। यहां पर पटरी दुकानदारों के साथ ठेला वालों को शिफ्ट किया जाना था, लेकिन अब तक शिफ्ट किए जाने का कार्य नहीं हो सका है। जिसके कारण शहर में जाम की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मार्गाें पर ठेला व पटरी दुकानदारों की बढ़ती संख्या के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती रही है। इसके साथ ही आए दिन शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समस्या के निदान के लिए जिला प्रशासन की पहल पर एडीएम जय प्रकाश ने पालिका अध्यक्ष के साथ व्यापारियों से वार्ता की थी। इसके बाद शुगर मिल रोड पर वेंडर जोन बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि पटरी दुकानदारों व ठेला वालों को वहां पर शिफ्ट किया जाए। पालिका प्रशासन ने इस पर अमल करते हुए शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज तक दोनों पटरियों पर वेंडर जोन के तहत पिलर का निर्माण कराया है। साथ ही लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की है, लेकिन अब तक ठेला व पटरी दुकानदारों को वहां पर शिफ्ट नहीं किया गया, जिसके कारण शहरवासियों की समस्या जस की तस है। शाम के समय अक्सर शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। यह स्थिति मुखलिसपुर तिराहे पर देखी जा रही है, जहां पर ठेला लगाकर फल बेचने वालों का कब्जा बना हुआ है। शहर के निवासी उमेश चंद्र, राम कुमार आदि ने कहा कि वेंडर जाेन बनने के बाद पटरी दुकानदारों व ठेला वालों को वहां पर शिफ्ट किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

0
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए शुगर मिल रोड पर वेंडर जोन का निर्माण कराया गया है। जल्द ही पटरी दुकानदारों व ठेला वालों का वहां पर शिफ्ट करा दिया जाएगा। इससे लोगों को जाम समस्या से निजात मिल सकेगी। -जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद

शुगर मिल चौराहे के पास बना वेंडर जोन-संवाद

शुगर मिल चौराहे के पास बना वेंडर जोन-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed