{"_id":"6956c3d96a52f711f40c4fdd","slug":"the-canal-breached-in-chhapiya-chhithauna-flooding-30-bighas-of-wheat-crop-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143718-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छपिया छितौना में नहर कटी, 30 बीघा गेहूं की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छपिया छितौना में नहर कटी, 30 बीघा गेहूं की फसल डूबी
Fri, 02 Jan 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
छपिया छि छिटोना में नहर कटने से डूबी फसल
सेमरियावां। सरयू नहर की मूड़ाडीहाबेग-टेमारहमत माइनर बंधा कटने से छपिया छितौना व डड़ियवा सिवान की लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल डूब गई है। किसानों ने फसल पूरी तरह से खराब होने की आशंका जताई है। इससे किसानों में आक्रोश है। विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
सरयू नहर की मूड़ाडीहाबेग-टेमारहमत माइनर नहर मूड़ाडीहा बेग से टेमारहमत के आगे तक निकली है। बृहस्पतिवार को नहर में कटान से छपिया छितौना गांव के इरफान अहमद का सात बीघा, अहमद हसन का पांच बीघा, हमीदुल्लाह का डेढ़ बीघा, जसवंत यादव का एक बीघा, अशोक कुमार का एक बीघा, हाफिज चिकान का दो बीघा, साकिर अंसारी का दो बीघा गेहूं समेत 30 बीघा फसल डूब गई है। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग को कॉल करने के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई। कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। मजबूरन गांव के किसानों ने जेसीबी मशीन मंगाकर कटान स्थल को बंधवाया। उसके बाद राहत मिली।