फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The campaign to create vending zone in the city remained incomplete

Sant Kabir Nagar News: अधूरी रह गई शहर में वेंडिंग जोन बनाने की मुहिम

Thu, 26 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 26 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The campaign to create vending zone in the city remained incomplete
मुखलिसपुर चौराहे पर वेंडिंग जोन न लगने के कारण बेतरतीब लगे ठेला और लगा जाम।
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए वेंडिंग जोन बनाने का कार्य शुरू हुआ, लेकिन कार्य आधा अधूरा छोड़ दिया गया। इसके चलते ठेले वाले सड़क तक कब्जा कर रखे हैं। साथ ही शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने शहर में मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। मंशा थी कि मुखलिसपुर तिराहा, नेहरू चौक और आस-पास लगने वाले ठेलाें को यहां व्यवस्थित किया जाएगा। इस पर करीब छह माह पहले कार्य शुरू कराया गया और ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ कुछ दूर तक सीमेंटेड पिलर लगाया गया। इसके बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। ऐसे में ठेले वालों को व्यवस्थित करने की मंशा अधूरी रह गई।
विज्ञापन

वर्तमान में फल, सब्जी, चाट के ठेले सड़क तक लग रहे हैं। स्थिति यह है कि पटरियों के साथ सड़क तक ठेला वाले कब्जा जमाए हैं। इससे जाम की समस्या बनी हुई है और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के निवासी उमेश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कहा कि यदि वेंडिंग जोन पूरी तरह से बन जाए और व्यवस्थित करा दिया जाए तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
यातायात पुलिस को भी झेलनी पड़ रही परेशानी
ठेला लगाने वालों के चलते यातायात पुलिस को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस ठेलों को यहां से हटाती है, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर यहीं पर दुकानें लग जा रही हैं। यही नहीं जाम हटाने के लिए भी यातायात पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।
-----------------
जहां पिलर लगाए गए वहां भी कब्जा
मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे जहां पर पिलर लगाए गए हैं वहां पर फुटपाथ पर दुकानें लग रही हैं। दुकानदार पिलर से आगे आकर दुकानें सजा ले रहे हैं। यह भी जाम की वजह बना हुआ है। इस पर भी नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है।

कोट
शहर के मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे वेंडिंग जोन बनाने का कार्य शुरू कराया गया है। कुछ कार्य अभी बाकी है, जिसे जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद ठेला वालों को वहां पर व्यवस्थित करा दिया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed