फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The calendar and diary business is booming around the New Year.

Sant Kabir Nagar News: नए साल पर कैलेंडर और डायरी के कारोबार में तेजी

Thu, 01 Jan 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The calendar and diary business is booming around the New Year.
बाजार में बिक रही डायरी-संवाद - फोटो : श्री सांई पालिकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
संतकबीरनगर। नया साल-2026 शुरू हो गया है। ऐसे में शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोग नए साल का स्वागत कर रहे हैं। बाजारों में कैलेंडर, जंत्री और डायरी की खरीदारी तेज हो गई है। कारोबारियों का अनुमान है कि इस सीजन में करीब 20 से 25 लाख रुपये तक का कारोबार हो सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2026 के आगमन को ध्यान में रखकर दुकानदारों ने पहले से ही कैलेंडर, जंत्री और डायरी का भरपूर स्टॉक मंगा लिया है। बाजार में हर रेंज के हिसाब से इनकी उपलब्धता है। केलेंडर 10 रुपये से 100 रुपये तक, जंत्री 100 रुपये से 150 रुपये तक तथा डायरी 50 रुपये से 300 रुपये तक की कीमत में बिक्री हो रही हैं। शहर के गोला बाजार, बैंक चौराहा, समय माता मंदिर स्थान आदि प्रमुख बाजारों में इनकी बिक्री हो रही है। इसके साथ ही जिले के कस्बाई क्षेत्रों में भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने घर, दुकान और कार्यालय के लिए नए साल के कैलेंडर और डायरी खरीद रहे हैं। वहीं कई लोग इन्हें उपहार के रूप में भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार धार्मिक और पंचांग आधारित केलेंडरों की मांग अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा व्यापारियों और विद्यार्थियों के बीच डायरी और जंत्री की बिक्री भी अच्छी चल रही है। दुकानदार रामसरन पाठक ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पहले से स्टॉक मंगवा लिया गया था। पिछले दो-तीन दिनों से बिक्री में तेजी आई है और खासकर धार्मिक व बड़े साइज के कैलेंडर अधिक बिक रहे हैं। डायरी की मांग छोटे व्यापारियों और कार्यालय जाने वालों में ज्यादा है, जबकि धार्मिक पंचांग वाले कैलेंडर लोग अपने घरों के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed