फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The book "You Can't Defeat Me" was launched at the World Book Fair.

Sant Kabir Nagar News: विश्व पुस्तक मेला में हुआ ''हरा नहीं पाओगे मुझको'' का विमोचन

Thu, 15 Jan 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The book "You Can't Defeat Me" was launched at the World Book Fair.
दिल्ली में चंद्रशेखर मिश्र के पुस्तक का विमोचन हुआ-स्रोत आयोजक
संतकबीरनगर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव में जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर में सहायक अध्यापक, कवि एवं लेखक चंद्रशेखर मिश्र के काव्य संग्रह ''हरा नहीं पाओगे मुझको'' का विमोचन हिमाचल प्रदेश साहित्य अकादमी से पुरस्कृत डाॅ. दिनेश धर्मपाल ने किया। लेखकों, पाठकों एवं साहित्य प्रेमियों ने पुस्तक की सराहना की।
विज्ञापन

प्रसिद्ध लेखक एवं कवि डाॅ. दिनेश धर्मपाल ने कहा कि चंद्रशेखर मिश्र उन कवियों में हैं। जिनकी कविताएं पढ़ते हुए पाठक को यह अनुभव होता है कि कविता किसी कल्पना लोक की उड़ान नहीं, बल्कि यथार्थ की जमीन पर खड़े होकर सच से संवाद करने की प्रक्रिया है। उनकी कविताएं जीवन के छोटे छोटे अनुभवों से जन्म लेती हैं और धीरे धीरे व्यापक सामाजिक अर्थों की ओर विस्तार पाती हैं। वे प्रेम, पीड़ा, संघर्ष, स्मृति, विस्मृति, प्रकृति और मनुष्य के आपसी संबंधों को इस तरह पिरोते हैं कि पाठक स्वयं को उन पंक्तियों में उपस्थित पाता है।
विज्ञापन

प्रसिद्ध लेखक डाॅ. पवित्र कुमार शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर मिश्र की कविताएं एक अलग दुनिया का निर्माण करती हैं, जहां शब्दों के माध्यम से जीवन के वास्तविक अनुभवों को साझा किया जाता है। कवि व शिक्षक चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि पहली पुस्तक विश्व पुस्तक मेला में 50 से अधिक देशों के लेखकों, प्रकाशकों और साहित्य प्रेमियों के बीच पुस्तक का विमोचन एवं सराहना उनके लिए अविस्मरणीय पल है। शिक्षकों ने चंद्रशेखर मिश्र को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed