फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body was taken out from the grave and handed over to Basti police

Sant Kabir Nagar News: कब्र से निकलवाया शव, बस्ती पुलिस को सौंपा

Tue, 17 Jun 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The body was taken out from the grave and handed over to Basti police
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के सोनहन गांव में मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर युवती के शव कब्र से खोदकर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कोरम पूरा कर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई दो दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत के बाद बस्ती से संतकबीरनगर के गांव आकर वहां के कब्रिस्तान में दफन कर देने की सूचना पर की गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि बस्ती के थाना लालगंज थाना क्षेत्र के पलहिया गांव में रविवार को उजमा (20) पुत्री निसार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में सोमवार को अपने सहयोगियों के साथ संतकबीरनगर के थाना धनघटा क्षेत्र के सोनहन गांव पहुंचे और वहां के कब्रिस्तान में उसे दफन कर दिया। संदिग्ध परिस्थिति हुई युवती की मौत की सूचना किसी तरह पुलिस प्रशासन को हुई। मौके पर दोनों जनपद के पुलिसकर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संदिग्ध देख पुलिस ने जिलाधिकारी और एसपी से शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए आदेश मांगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार हरेराम यादव की मौजूदगी में पुलिस फोर्स के साथ शव को कब्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लालगंज थाने की पुलिस युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed