फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body of the youth who jumped into Kuano was recovered after 22 hours

Sant Kabir Nagar News: 22 घंटे बाद बरामद हुआ कुआनो में छलांग लगाने वाले युवक का शव

Sat, 19 Jul 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 19 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The body of the youth who jumped into Kuano was recovered after 22 hours
सूरज निषाद की फाइल फोटो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के सिसवनिया पुल से शुक्रवार को कुआनो नदी में कूदे युवक का शव 22 घंटे बाद शनिवार को बरामद हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। युवकी की पहचान मानपुर के केवटहिया मोहल्ला निवासी सूरज निषाद पुत्र महेंद्र निषाद (18) के रूप में हुई। परिजनों की मानें तो युवक आंख से धुंधलेपन की बीमारी से ग्रसित था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बता दें कि महुली थाना क्षेत्र के सिसवनिया पुल पर अपनी साइकिल खड़ा करके शुक्रवार अपराह्न एक युवक नदी में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पहले स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से नदी में शव की तलाश की गई। फिर करीब चार घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान को बंद कर दिया था। शनिवार को टीम फिर से कुआनो नदी में उतरी और लगभग छह किलोमीटर दूर मुड़ाडीहा घाट तक गई। दिन करीब साढ़े ग्यारह बजे नदी किनारे बैठे कुछ लोगों ने नदी में शव को उतराते देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन

एसडीआरएफ की टीम बीच धारा में बह रहे शव को किनारे तट पर ले आई। महुली क्षेत्र के ग्राम मानपुर के केवटहिया निवासी महिला लीलावती और युवक की भाभी ने शव की पहचान सूरज निषाद पुत्र महेंद्र निषाद के रूप में किया। परिजनों के अनुसार मृतक सूरज की आंख से कम दिखाई देता था। शुक्रवार को मां और भाभी इलाज के लिए अस्पताल गई थीं। घर पर केवल सूरज निषाद मौजूद था। मृतक के पिता महेंद्र निषाद और बड़ा भाई राहुल मुंबई में काम करते हैं। सूचना मिलने पर घर आने के लिए निकल चुके हैं। पुलिस पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed