फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body of the newlywed woman was sent for postmortem on the third day of her death.

Sant Kabir Nagar News: नवविवाहिता की मौत के तीसरे दिन पोस्टमार्टम के लिए गया शव

Sat, 22 Nov 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The body of the newlywed woman was sent for postmortem on the third day of her death.
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 की नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता के आ जाने के बाद तीसरे दिन मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने शव का अंतिम संस्कार करने से रोक रखा था। शुक्रवार सुबह जब मुंबई से आए तो पुलिस को सूचना दी। पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा के वार्ड नंबर 9 की रहने वाली साहिबा खातून पत्नी मोहम्मद इब्राहिम की संदिग्ध हालात में बुधवार को मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष के ससुर उस्मान गनी व अन्य लोगों का कहना था कि साहिबा को लो बीपी की समस्या थी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उनका कहना था कि मृत्यु के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। ससुर उस्मान गनी और सास शरीफुन्निशा खेत में गए थे। पुलिस के सामने ससुर ने फंदा लगाकर आत्महत्या की बात कही थी।
विज्ञापन

मृतका के पिता अली हुसैन ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मुंबई में मिली और उसे घटना संदिग्ध लग रहा था। वह अपने दामाद और उसके भाई के साथ घटना की सूचना पर निजी साधन से बुधवार को चल दिए थे। अली हुसैन निवासी पेंडारी बुजुर्ग सिद्धार्थनगर ने बताया कि रास्ते में दामाद से घटनाक्रम को लेकर काफी बहस भी हुई। दामाद उसे रास्ते में ही उतारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि 23 नवंबर 2024 को बेटी की शादी धर्मसिंहवा निवासी उस्मान गनी के बेटे मोहम्मद इब्राहिम से की थी। उन्हें भी घटना को लेकर गुमराह किया गया। यहां आने के बाद बेटी के गले में फंदे का दाग देखने को मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे मायके नहीं भेजते थे और रिश्तेदारों से फोन पर बात भी नहीं करने दिया जाता था। पिता ने दामाद पर आरोप लगाया कि उसका किसी लड़की से अवैध संबंध है। जिसको लेकर के वह उसकी बेटी से विवाद करता रहता था। घटना के दिन भी उसकी बेटी से फोन पर दामाद से विवाद हुआ था। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed