{"_id":"68fbbc9361557c53be05be70","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-in-bhainsath-village-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-140209-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भैंसठ गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भैंसठ गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Fri, 24 Oct 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
बखिरा के भैसठ में युवक की मौत के मामले में जांच करती पुलिस-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के भैंसठ गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थतियों में एक युवक का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बखिरा थाना क्षेत्र के भैंसठ गांव में पेड़ से रस्सी के सहारे शव लटकता हुआ देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। मामले की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण जुट गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मामले की सूचना बखिरा पुलिस को दिया। सूचना के बाद एसओ राकेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। एसओ ने बताया कि शव की पहचान भैंसठ गांव निवासी मोलहू निषाद (42) पुत्र मिठाई लाल के रूप में हुई।
प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।