फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The BJP government understood the pain of Shikshamitras.

Sant Kabir Nagar News: भाजपा सरकार ने समझा शिक्षामित्रों का दर्द

Wed, 06 May 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The BJP government understood the pain of Shikshamitras.
संतकबीर सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र के साथ उप​स्थित शिक्षामित्र तथा विधायक
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार द्वारा 1.43 लाख शिक्षामित्रों की मानदेय बढ़ोतरी पर उपस्थित शिक्षामित्रों को नवीनतम मानदेय 18 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों की मांग को उचित एवं उनके दर्द को समझा, जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने मानदेय वृद्धि का निर्णय लिया है।
समारोह में जिले के प्राथमिक विद्यालय धरैची खलीलाबाद की शिक्षामित्र सोनू यादव को भी प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। प्रदेश सरकार ने 1.43 लाख शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया है। साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये की कैश लेश चिकित्सा सुविधा का भी लाभ दिया गया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेशचंद्र चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष मगहर अनवरी बेगम, डीएम आलोक कुमार, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की मौजूदगी में संतकबीर ऑडिटोरियम मगहर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अंकुरराज तिवारी ने शिक्षामित्रों के समर्पण एवं उनकी भावनाओं का कद्र करते हुए मानदेय 18 हजार रुपये किए जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए शिक्षामित्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक धनघटा गणेशचंद्र चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा का कायाकल्प हुआ है। आज हर विद्यालय पूर्ण रूप से समस्त सुविधाओं से व्यवस्थित एवं सुसज्जित है।

इस अवसर पर प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष नुरूज्जाम अंसारी, बीएसए अमित सिंह, प्राचार्या पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज खलीलाबाद डाॅ. सबीहा मुमताज, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed