{"_id":"6950422504f37711990216e3","slug":"the-birth-anniversary-of-guru-gobind-singh-was-celebrated-with-devotion-and-reverence-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-143511-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व
Sun, 28 Dec 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर गुरूद्वारे में भजन कीर्तन करती महिलाएं-स्रोत गुरूद्वारा
- फोटो : संवाद
संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में शनिवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह का 350 वां प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। अमृत वेला में शबद कीर्तन, पांच वाणी साहिब जी का पाठ अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। गुरुद्वारा के ग्रंथी भाई सोहन सिंह ने गुरु के शबद तेही प्रकाश हमारा भयों पटना शहर विखे भव लयो और वाहों वाहों गोबिंद सिंह आपके गुरु चेला शबद सुनाकर सबका मन मोह लिया।
गुरुद्वारा की सेवादार बीवी बलवंत कौर ने गुरु के शबद सांस सांस सिमरो गोबिंद मन अंतर की उतरे चिंद सुनाया। अरदास के बाद गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह के कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज जिनको सरवंश दानी भी कहा गया है, अपने पिता और चार पुत्रों का बलिदान देकर देश धर्म और मानवता की रक्षा की मिसाल पेश की। इनके त्याग और तपस्या को भुलाया नहीं जा सकता है। गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने पांच प्यारे भी सजाए थे। कार्यक्रम में सरदार हरभजन सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, धर्म सिंह, परविंदर सिंह, प्रीतपाल सिंह, जसबीर सिंह, दलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, मदन सिंह, रविंद्र पाल सिंह, जसविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मनजीत सिंह, राजपाल सिंह, आशु सिंह, सतविंदर पाल सिंह, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, परमजीत कौर, शरणजीत कौर, कमलजीत कौर, राजेंद्र कौर, मनिंदर कौर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर गुरूद्वारे में भजन कीर्तन करती महिलाएं-स्रोत गुरूद्वारा- फोटो : संवाद
विज्ञापन