फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The beauty of Mehdawal bypass started deteriorating only six months after beautification

Sant Kabir Nagar News: सुंदरीकरण के छह माह बाद ही बिगड़ने लगी मेंहदावल बाईपास की खूबसूरती

Mon, 08 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The beauty of Mehdawal bypass started deteriorating only six months after beautification
मेंहदावल बाईपास पर डिवाइडर की तोड़ी गई रेलिंग
संतकबीरनगर। सेफ सिटी के तहत मेंहदावल बाईपास का सुंदरीकरण कराया गया। इसके तहत चौराहे का चौड़ीकरण कराया गया। साथ ही आकर्षक स्वरूप देने के लिए फौव्वारा और झूमर लाइटें लगाई गईं। अभी यह कार्य हुए लगभग छह माह ही हुए हैं और व्यवस्था बिगड़ने लगी है। मेंहदावल रोड पर बनी रेलिंग जगह-जगह टूट रही है। इसके साथ ही लोगों ने कहीं ईंट-बालू रख लिए हैं तो अवैध वाहन स्टैंड बना लिया है। इससे इस चौराहे की खूबसूरती बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों को व्यवस्थित करने के लिए सेफ सिटी योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत मेंहदावल की तरफ जाने वाले मार्ग पर पाथवे का निर्माण कराया गया है। जाम की समस्या न हो, इसके लिए दीवार खड़ी कर रेलिंग लगाई गई। दुकानों को रेलिंग के पीछे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही चौराहे पर फौव्वारा बनवाया गया। शुरू में फौव्वारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा, लेकिन अब बंद है।
विज्ञापन

यहां पर बनाई गई रेलिंग टूटने लगी है। इसका कारण यह है कि कुछ स्थानों पर ईंट और बालू रख दिए गए हैं। पाथवे के आगे सड़क तक ठेला पर दुकानें लगाने वालों ने कब्जा कर रखा है तो नो पार्किंग जाने घोषित किए जाने के बाद भी वहां पर अवैध वाहन स्टैंड की स्थिति बन गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और अक्सर जाम लग रहा है। रेलिंग के दूसरी तरफ फुटपाथ पर दुकानें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यहां की खूबसूरती प्रभावित हो रही है। इसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस क्षेत्र के निवासी प्रेम चंद्र, राकेश कुमार आदि ने बताया कि यहां पर कार्य होने पर चौराहे की तस्वीर बदल गई थी, लेकिन अब स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, ताकि शहर की खूबसूरती बनी रहे।


कोट
शहर के मेंहदावल चौराहे को आकर्षक लुक देने के लिए कार्य कराए गए हैं। यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है तो इसको संज्ञान में लिया जाएगा और जो भी कमियां हैं उसे दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
-आलोक कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed