फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The ASP listened to the problems of the village guards at Mahuli police station.

Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने महुली थाने पर सुनीं ग्राम प्रहरियों की समस्याएं

Thu, 11 Dec 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The ASP listened to the problems of the village guards at Mahuli police station.
धनघटा। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह बुधवार को महुली थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। कार्यालय, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस आदि का निरीक्षण किया। ग्राम प्रहरियों की समस्या सुनकर उनको कंबल वितरित किया।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी सुशील कुमार सिंह ने थाना परिसर में सफाई व्यवस्था, बैरक, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क, मेस, आरक्षी बैरक आदि की बारीकी पूर्वक जांच किया। अभिलेखों का गहनता पूर्वक अध्ययन किया। अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर रखरखाव की स्थिति की भौतिक स्थिति से रूबरू हुए। खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। पुलिस कर्मियों से फीड बैक भी लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रहरियों से सीधे संवाद कर गांव की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लिया। उन्हें रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, सतर्क रहने एवं सूचना आदान प्रदान में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश ग्राम प्रभारियों को दिया। इस दौरान उन्होंने ठंडक का आगाज होने पर ग्राम प्रभारियों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष रजनीश राय, एसआई सोमनाथ मिश्र, अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज आलम, ऋषभ शुक्ला, अनुज कुमार राय, अजय मद्देशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed