फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The approach to the bridge collapsed, there is a risk of accident

Sant Kabir Nagar News: पुल का एप्रोच धंसा, दुर्घटना का खतरा

Mon, 09 Jun 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 09 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The approach to the bridge collapsed, there is a risk of accident
राजघाट और जंगल दसहर के बीच बने पुल के अप्रोच में हुआ गड्ढा
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र अन्तर्गत राजघाट से जंगल दशहर जाने वाले मार्ग की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पुल के दोनों तरफ जगह-जगह रेन कट के गड्ढे बन गए हैं। लोगों से इसे सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के आशीष कुमार, राजबली, संतोष कुमार यादव, ताज मोहम्मद और फरहान अख्तर ने बताया कि राजघाट और जंगल दशहर के बीच पुल बना हुआ है। इस पुल का एप्रोच पूरी तरह से धंस गया है। इस रास्ते आना जाना खतरा बना हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय हो रहा है। अगर देखकर लोग नहीं चले तो इससे दुर्घटना की संभावना हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि बारिश का मौसम आने वाला है। अगर इन गड्ढों की समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूूडी के एक्सईएन आर के पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed