{"_id":"66c8df60de6b809a1805caf4","slug":"the-approach-of-the-bridge-collapsed-just-six-months-after-its-inauguration-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119635-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लोकार्पण के छह माह बाद ही धंस गया पुल का एप्रोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लोकार्पण के छह माह बाद ही धंस गया पुल का एप्रोच
Sat, 24 Aug 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
- कचरा बारी से पिपरी मार्ग का हाल, राहगीर परेशान, दुघर्टना का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के कचरा बारी से पिपरी को जोड़ने वाले पुल का एप्रोच पुल निर्माण के लोकार्पण के छह माह बाद ही धंसने लगा है। राहगीर व स्थानीय लोग एप्रोच के धंसने से परेशान है। लोगों को बड़ा हादसा होने का डर सता रहा है।
लोक निर्माण विभाग कचरा बारी संपर्क मार्ग पर स्थित बूढ़ी राप्ती नाले पर एक करोड़ 43 लाख की लागत से पुल निर्माण कार्य करवाया था। पुल का निर्माण पूर्ण होने के बाद तीन फरवरी को सांसद एवं विधायक द्वारा लोकार्पण करवाया गया। अभी छह माह ही हुए हैं कि ठेकेदार द्वारा बनवाया गया पुल दोनों साइड का एप्रोच और सड़क धंसने लगा है।
स्थानीय नागरिक साधू, धनेश्वर, मुनेश्वर, लव कुश, मीरा देवी, झिनकी देवी, इमरती देवी आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के कराए गए इस कार्य में मानकों की जमकर अनदेखी की गई थी, जिस वजह से छह माह में ही पुल का एप्रोच धंसने लगा है। लोगों ने बताया कि जल्द से जल्द अगर इस एप्रोच का मरम्मत नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अगर जल्द एप्रोच को सही नहीं करवाया तो स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे।