{"_id":"586d350a4f1c1b07651583e9","slug":"the-action-on-alcohol-at-the-kiln-owners","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठों पर शराब बनी तो मालिकों पर भी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठों पर शराब बनी तो मालिकों पर भी कार्रवाई
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को महुली थाने पर अपराध नियंत्रण के लिए प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक करके सहयोग मांगा। जिसमें कच्ची शराब के कारोबार को बंद कराने की रणनीति तैयार की गई। सीओ ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी ईंट-भट्ठे पर शराब बनती पाई गई तो संबंधित भट्ठा मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ ने कहा कि क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग पुलिस के लिए बेहद आवश्यक है। क्षेत्र में कच्ची शराब के कारोबार वाले स्थलों को चिह्नित करके उस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान अतरौलिया उर्फ मठिया इंद्रेश कन्नौजिया ने कुआनों नदी के किनारे कच्ची शराब के धंधेबाजों द्वारा अवैध शराब बनाने और गांव में बेचने की शिकायत की। जिस पर सीओ ने एसओ को टीम बना कर धंधे को बंद कराने का निर्देश दिया।
पिडिया बेलहरा के ग्राम प्रधान संतोष कुमार जायसवाल ने बेलहरा में कच्ची शराब का धंधा बंद कराने की मांग की। जिस पर सीओ ने कार्रवाई कराने की बात कही। सीओ ने कहा कि क्षेत्र के जिन ईंट भट्ठों पर कच्ची शराब बनाने का काम हो रहा हो, वहां तत्काल बंद कराया जाए। क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए गांव के छोटे मोटे झगड़ों को ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने स्तर से निबटाने की सलाह दी।
विज्ञापन
कहा कि चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। इस दौरान एसओ शिवबरन यादव, एसआई कमलेश सिंह, कैलाश यादव, दशरथ लाल मिश्र, अदन अली सिद्दीकी, विनोद कुमार, शर्मा सिंह यादव, शिवेंद्र राय उर्फ शिवमणि राय, जयराम माझी, वीरेंद्र निषाद, मथुरा सिंह, अली मुलकदर, यादवेश यादव, रवि उपाध्याय, बड़कान चौधरी, बैजनाथ चौधरी, उदयभान चौधरी आदि मौजूद रहे।