फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The accused of assaulting the BJP leader is out of police custody

Sant Kabir Nagar News: भाजपा नेता से मारपीट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Tue, 11 Mar 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The accused of assaulting the BJP leader is out of police custody
बखिरा। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ आठ मार्च को बखिरा स्थित इंटर काॅलेज के निकट कुछ लोगों ने मारपीट किया था। मुकदमा दर्ज होने के पांच दिन बाद भी आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे हैं। पीड़ित भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने एसपी को 11 मार्च को पत्र देकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने व मामले की विवेचना किसी अन्य से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार निवासी पचेठी के साथ आठ मार्च को हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। एसपी को दिए अपने पत्र में भाजपा नेता ने कहा कि घटना के दिन तहरीर देने के बाद भी उन्हें थाने में शाम को पांच बजे तक बैठाया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामूली धारा में केस दर्ज कर कापी दी गई। केस दर्ज होने के पांच दिन बाद भी आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे हैं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित ने घटना की विवेचना बखिरा पुलिस चौकी के बजाए किसी अन्य से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed