फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The accused man who was abducting the teenage girl was apprehended.

Sant Kabir Nagar News: किशोरी को भगाकर ले जा रहे आरोपित को दबोचा

Fri, 26 Dec 2025 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The accused man who was abducting the teenage girl was apprehended.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अन्य गांव का आरोपी बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 दिसंबर को वह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद नही थे। उसी दौरान शाम लगभग 4 बजे अन्य गांव का आरोपी ईमरान निवासी अमाएं उनके घर पर आया और उनके 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जा रहा था। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से उसको रास्ते में रोककर पूछने पर वह बताया कि वह बेटी से प्यार करता है और निकाह करने के लिए लेकर जा रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed