{"_id":"66182a0dd76c8b57ab0cb470","slug":"the-accused-in-one-case-were-acquitted-in-the-other-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-112681-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक मुकदमे में आरोपी तो दूसरे में किए गए आरोपमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक मुकदमे में आरोपी तो दूसरे में किए गए आरोपमुक्त
Thu, 11 Apr 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
-जिले के चर्चित नंदिनी हत्याकांड का मामला
-कोतवाली पुलिस ने न्यायालय को भेजी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चर्चित नंदिनी हत्याकांड में में नामजद आरोपियों को आरोप मुक्त करते हुए न्यायालय को रिपोर्ट भेज दिया गया है। आरोपी नंदिनी हत्याकांड में आरोप मुक्त कर दिए गए तो वही दूसरे बालकिशुन के मौत मामले में अभी भी आरोपी हैं और जेल में निरूद्ध चल रहे हैं।
डीघा गांव निवासी नंदिनी राजभर की हत्या दस मार्च को दिन दहाड़े कर दिया गया था। मामले में पांच नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपी को उसी रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि एक आरोपी प्राॅपर्टी डीलर फरार हो गया था। पुलिस ने घटना में सामने आए सभी विंदुओं की काफी गहन जांच पड़ताल में बाद पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या होना पाया। जिसके बाद आरोपी प्रेमी साहुल राजभर को गिरफ्तारकर पुलिस ने जेल भेजकर मामले का पटाक्षेप कर दिया। इधर कोतवाली पुलिस ने मामले में न्यायालय में आरोपियों के घटना में शामिल न होने की रिपोर्ट भेजकर आरोपमुक्त कर दिया। वही बालकिशुन की मौत के मामले में कोई भी आरोपी आरोप मुक्त नही हो पाया है। सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि नंदिनी हत्याकांड में उसके प्रेमी के गिरफ्तार होने और जेल भेजने के बाद न्यायालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। आरोपी जेल में है और बालकिशुन की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए हैं।