फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The accused, angered by the filing of an FIR, issued threats.

Sant Kabir Nagar News: प्राथमिकी दर्ज कराने से नाराज आरोपियों ने दी धमकी

Sun, 13 Sep 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The accused, angered by the filing of an FIR, issued threats.
संतकबीरनगर। बेलहरकलां थाना क्षेत्र के पवरिहा गांव निवासी हाजरा खातून ने चार लोगों पर पूर्व में दर्ज कराई गई प्राथमिकी से नाराज होकर आए दिन गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर बेलहरकलां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाजरा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने विपक्षी पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी उससे नाराज चल रहे हैं। आरोपियों की ओर से आए दिन गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी यह भी कहते हैं कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर वह थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि हाजरा खातून की तहरीर पर अफतारा, निजामुद्दीन, फते मोहम्मद, खुशी और गोलू निवासी बेलवासेंगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed