फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   TET: 263 skipped the exam on the second day.

टीईटी : दूसरे दिन 263 ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 04 Jul 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
TET: 263 skipped the exam on the second day.
परीक्षा देकर बाहर आते अभ्य​र्थी।
संतकबीरनगर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दूसरे दिन सात केंद्राें पर शुक्रवार को हुई परीक्षा में कड़ाई के चलते 263 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी है। शनिवार को अंतिम दिन एक पाली में अभी परीक्षा होनी है। दूसरे दिन की परीक्षा के लिए दोनों पालियों में कुल 4814 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें प्रथम पाली में पंजीकृति 2808 परीक्षार्थियों के सापेक्ष परीक्षा में 2625 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 183 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज पर पंजीकृत 600 में से 557 उपस्थित रहे, जबकि 43 अनुपस्थित रहे, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज पर पंजीकृत 480 में से 456 उपस्थित रहे, जबकि 24 अनुपस्थित रहे। संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज में पंजीकृत 384 में से 358 उपस्थित रहे, 26 अनुपस्थित रहे। इसी तरह नेहरू कृषक इंटर कॉलेज पर पंजीकृत 384 में से 362 उपस्थित रहे, जबकि 22 अनुपस्थित रहे। पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद में पंजीकृत 384 में से 354 अभ्यर्थी उपस्थित और 30 अनुपस्थित रहे। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में पंजीकृत 336 परीक्षार्थियों में से 310 उपस्थित रहे, जबकि 26 अनुपस्थित रहे और पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 240 में से 228 परीक्षार्थी उपस्थित, 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल 2006 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें से 1926 ने परीक्षा दी, जबकि 80 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी। हीरालाल राम निवास पीजी कॉलेज में पंजीकृत 429 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 410 ने परीक्षा दी, जबकि 19 अनुपस्थित रहे। हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज में कुल पंजीकृत 343 परीक्षार्थियों में से 332 ने परीक्षा दी, जबकि 11 लोग अनुपस्थित रहे। संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर काॅलेज में पंजीकृत 275 में से 261 उपस्थित रहे, जबकि 14 अनुपस्थित रहे। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज पंजीकृत 274 के सापेक्ष 270 ने परीक्षा दी, जबकि चार अनुपस्थित रहे। पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पंजीकृत 274 के सापेक्ष 262 लोगों ने परीक्षा दी, जबकि 12 अनुपस्थित रहे। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में पंजीकृत 240 में से 2227 ने परीक्षा दी, जबकि 13 अनुपस्थित रहे। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कुल पंजीकृत 171 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 164 ने परीक्षा दी, जबकि सात अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed